राजगढ़ में मंत्री की चेतावनी: दो दिन में कोचिंग चलाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करें, वरना मैं करूंगा
Minister

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने सरकारी शिक्षकों द्वारा निजी कोचिंग चलाने के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया। ब्यावरा के सांदीपनि विद्यालय में मंच से उन्होंने जिला पंचायत सीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि दो दिन के भीतर ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई करें, जो छात्रों को निजी कोचिंग के लिए प्रेरित या मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्वयं इस मामले में कदम उठाएंगे।

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर सीएम राइज और सांदीपनि जैसे आधुनिक स्कूल इसलिए बनाए हैं ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके और उन्हें निजी कोचिंग पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सरकारी शिक्षक निजी लाभ के लिए छात्रों को कोचिंग की ओर धकेल रहे हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। मंत्री ने अधिकारियों से शिकायतों का इंतजार करने के बजाय सक्रिय निगरानी कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 30 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.