टीकमगढ़ में सड़क किनारे प्रसव: इमली के पेड़ के नीचे महिला ने बच्ची को दिया जन्म
Roadside delivery, Tikamgarh, Woman , birth ,tamarind tree.

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और परिजनों की लापरवाही से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ग्राम ककारवाहा निवासी गीता कुशवाहा को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव धसान लाया गया, जहां जांच में उनका हीमोग्लोबिन 6.7 पाया गया। डॉक्टरों ने प्रसव के दौरान संभावित जोखिम को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन परिजन वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद महिला ने स्वास्थ्य केंद्र से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे इमली के पेड़ के नीचे बच्ची को जन्म दिया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में उचित इलाज नहीं किया गया, जबकि स्वास्थ्य केंद्र के नर्सिंग स्टाफ और अधिकारियों का कहना है कि महिला को खून की कमी के कारण समय पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन परिजन बिना बताए चले गए। बड़ागांव धसान के बीएमओ डॉ. शांतनु दीक्षित ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 30 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.