Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश में भविष्य में निजी क्षेत्र के परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने की संभावना बन रही है। अदाणी ग्रुप ने हाल ही में जयप्रकाश पावर का अधिग्रहण करने के बाद सागर जिले के बीना और सिंगरौली जिले के निगरी स्थित परियोजनाओं में न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट की संभावनाओं का अध्ययन शुरू किया है। कंपनी फिलहाल व्यवहार्यता अध्ययन (फिजिबिलिटी स्टडी) कर रही है और वर्ष 2035 तक अपनी बिजली उत्पादन क्षमता को तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक किसी परियोजना की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और कहा है कि विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन किया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने 2035 तक देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता 50 गीगावाट और 2047 तक 100 गीगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसी दिशा में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी भी चल रही है। निगरी सुपर थर्मल पावर प्लांट की मौजूदा क्षमता 1320 मेगावाट है, जबकि बीना थर्मल पावर परियोजना से 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। नियामकीय ढांचे को अंतिम रूप मिलने के बाद ही निजी क्षेत्र की परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं पर अंतिम फैसला लिया जाएगा, जिससे देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को स्वच्छ और भरोसेमंद स्रोतों से पूरा करने में मदद मिल सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |