Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गई है। पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 से 7 जुलाई 2026 के बीच राज्य में 90,138 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 25,869 लोगों की मौत और 95,843 लोग घायल हुए। यानी औसतन हर दिन करीब 47 लोगों की जान सड़क हादसों में गई, जबकि 166 लोग घायल हुए। इंदौर में सबसे अधिक 5,404 हादसे दर्ज किए गए, जबकि जबलपुर में 5,333 दुर्घटनाओं के दौरान सर्वाधिक 993 लोगों की मौत हुई। वहीं, भिंड में 1,169 हादसों में 1,287 मौतें दर्ज होना सबसे चिंताजनक रहा।
बढ़ते सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार अब सड़क सुरक्षा सचिवालय बनाने की तैयारी कर रही है। इस सचिवालय में परिवहन विभाग की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, एमपीआरडीसी और स्वास्थ्य विभाग सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग एक साथ काम करेंगे। दूसरी ओर, निवाड़ी और पांढुर्णा जैसे छोटे जिलों में सड़क हादसों और मौतों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, जिसे विशेषज्ञ कम यातायात दबाव और वाहनों की कम संख्या से जोड़ रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |