चंबल में फिर डकैतों की दहशत, कल्ली गुर्जर गैंग ने ट्रक पर फायरिंग कर मांगा 'टैरर टैक्स'
Chambal, Kalli Gurjar gang ,truck , terror tax

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में डकैतों का खौफ एक बार फिर सामने आया है। रविवार को कथित डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथियों ने एबी रोड पर दिल्ली से भोपाल जा रहे परचून से भरे कंटेनर को रोककर चालक से कथित 'टैरर टैक्स' की मांग की। चालक के इनकार करने पर बदमाशों ने ट्रक पर अंधाधुंध फायरिंग कर 12 टायर और शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। चालक के अनुसार, आरोपियों ने धमकी दी कि यदि हाईवे पर वाहन चलाना है तो उनके मालिक को पैसा देना होगा। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर दहशत का माहौल बन गया और आरोपी सिंघाईगढ़ा गांव की ओर कच्चे रास्ते से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, घटना मोहना और घाटीगांव के बीच हुई। ट्रक चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कल्ली गुर्जर पहले भी गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। करीब नौ महीने पहले उस पर तिघरा क्षेत्र के गुर्जा गांव में फायरिंग कर एक गर्भवती महिला के अपहरण का भी आरोप लगा था। एएसपी (देहात) जयराज कुबेर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी गिरोह की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 27 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.