नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में दो गिरफ्तार, तोप अब भी लापता
Two arrested,  cannon , Narwar Fort,  missing.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित नरवर किले से सिंधिया रियासत की करीब 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी होने के मामले में पुलिस ने राजस्थान के करौली जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वह लोडिंग वाहन भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर तोप चोरी कर ले जाने में किया गया था। जांच में सामने आया है कि इस वारदात में 20 से अधिक लोग शामिल थे, जिनमें से फिलहाल दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि बाकी की तलाश जारी है। हालांकि, चोरी गई तोप अब तक बरामद नहीं हो सकी है।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांवड़ा मीणा और गुर्जर समाज के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि कथित तौर पर पांचना बांध को नुकसान पहुंचाने की योजना के तहत इस तोप की चोरी की गई थी, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। 16 जुलाई को पुरातत्व विभाग के चौकीदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सीसीटीवी और टोल प्लाजा कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और करौली जिले से अमन कुमार मीणा और टिम्मूराम मीणा को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि ऐतिहासिक तोप की बरामदगी और फरार आरोपियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 27 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.