Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को 28 जुलाई से एक और रेलवे स्टेशन की सौगात मिलने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद निशातपुरा रेलवे स्टेशन का शुभारंभ होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से मालवा और राजकोट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद आलोक शर्मा, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। करीब ₹5 करोड़ की लागत से स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है और यहां मालवा, राजकोट सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी मिल चुकी है।
निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से भोपाल जंक्शन और रानी कमलापति स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम होगा तथा करीब तीन लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। हालांकि, स्टेशन तक पहुंचने वाली अप्रोच रोड, रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण और कुछ बुनियादी सुविधाएं अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं, जिससे शुरुआती दिनों में यात्रियों को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |