Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक साथ दो मौसम प्रणालियां सक्रिय होने से अगले 24 घंटों के दौरान शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 4 इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून द्रोणिका, सक्रिय पवन कतरन क्षेत्र और पूर्वी-पश्चिमी हिस्सों में बने निम्न दबाव क्षेत्रों के कारण अगले चार दिन तक कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।
भोपाल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, धार, झाबुआ, खरगोन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, पन्ना और छतरपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश में मानसूनी बारिश की कमी भी धीरे-धीरे कम हो रही है। पहले जहां बारिश सामान्य से 17 प्रतिशत कम थी, वहीं अब यह अंतर घटकर करीब 11 प्रतिशत रह गया है। हालांकि, अब भी प्रदेश में औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |