दादा संग घूमने निकला 3 साल का देवांश, लापरवाही ने छीनी जिंदगी
 Devansh , walk , his grandfather; negligence claimed his life.

मध्य प्रदेश के भिंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय देवांश यादव की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, देवांश अपने दादा सुनील यादव के साथ बाजार घूमकर बाइक से घर लौट रहा था। एनएच-719 पर कुंवारी नदी पुल के पास ओवरटेक के दौरान एक चलती कार के चालक ने कथित तौर पर गुटखा थूकने के लिए अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक असंतुलित हो गई और देवांश सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दादा भी घायल हुए हैं। पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष से जुड़ी बताई जा रही कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान घटनास्थल का वीडियो बना रहे एक युवक के साथ भी भीड़ ने मारपीट कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कार चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। देवांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.