एमपी में अगले चार दिन झमाझम बारिश के आसार, 35 जिलों में अलर्ट जारी
rainfall ,MP, four days, alert , 35 districts

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का अनुमान जताया है। शनिवार को 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें करीब 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश और 20 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने तथा प्रदेश के ऊपर से मानसून ट्रफ गुजरने के कारण वातावरण में 80 से 95 प्रतिशत तक आर्द्रता बनी हुई है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

प्रदेश में अब तक औसतन 330.4 मिमी (करीब 13 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जो पूरे मानसूनी सीजन के सामान्य कोटे का 35 प्रतिशत है। हालांकि, कुल वर्षा अभी भी सामान्य से 11 प्रतिशत कम है। भोपाल, इंदौर, सीहोर, देवास, हरदा, राजगढ़ और बुरहानपुर समेत 14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि 41 जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा हुई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, धार, खंडवा, खरगोन, भिंड और शिवपुरी समेत 35 जिलों में शनिवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 25 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.