झाबुआ में लोमड़ी निगलकर खेत में आराम कर रहा था विशाल अजगर
python,n Jhabua ,swallowing a fox

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के समोई गांव में एक खेत की मेड़ पर बनी खोह में विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, अजगर कुछ ही देर पहले एक जंगली लोमड़ी का शिकार कर उसे निगल चुका था, जिसके कारण उसका पेट पूरी तरह फूल गया था और वह खोह में सुस्त अवस्था में आराम कर रहा था। किसान अनसिंह कालिया हटिला ने अजगर को देखकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

डीएफओ भारत सोलंकी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। लोमड़ी निगलने के कारण उसका वजन बढ़ जाने से संकरी खोह से निकालना चुनौतीपूर्ण रहा। सफल रेस्क्यू के बाद अजगर को गांव से दूर नल्दी के घने जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना करते हुए अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखने पर उसे नुकसान पहुंचाने की बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि इंसानों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 25 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.