ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर फैसला सुरक्षित, CBI ने किया विरोध
Twisha Sharma case,r judge Giribala Singh,CBI

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर विशेष अदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि गिरिबाला सिंह महिला हैं, उनकी उम्र अधिक है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें मानवीय आधार पर जमानत दी जानी चाहिए। हालांकि, सीबीआई ने इसका विरोध करते हुए कहा कि केवल महिला होने के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती, क्योंकि इस मामले में जिसकी मौत हुई, वह भी महिला थी।

 

इससे पहले विशेष जज नीलम शुक्ला ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था, जिसके बाद प्रकरण विशेष जज रामप्रताप मिश्र की अदालत में स्थानांतरित किया गया। सुनवाई के दौरान जेल प्रशासन ने गिरिबाला सिंह की मेडिकल रिपोर्ट भी अदालत में पेश की, जिसमें उन्हें स्वस्थ बताया गया। अब अदालत शनिवार को यह तय करेगी कि जमानत याचिका स्वीकार की जाए या सीबीआई की आपत्तियों को देखते हुए इसे खारिज किया जाए।

Priyanshi Chaturvedi 25 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.