Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कर दी है। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने निचली अदालत और हाईकोर्ट के फैसले में त्रुटि मानते हुए सोनम को तीन सप्ताह के भीतर पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के सख्त निर्देश दिए हैं। हालांकि, शीर्ष अदालत ने यह विकल्प भी दिया है कि यदि अगले छह महीनों के भीतर मामले का ट्रायल पूरा नहीं होता है, तो आरोपी नई जमानत याचिका दाखिल कर सकती है।
इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। मृतक राजा की मां उमा रघुवंशी अपने बेटे की तस्वीर के सामने भावुक हो गईं और न्याय की इस पहली जीत के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा पूरी तरह से बेकसूर था और आरोपी के जेल से बाहर रहने से उन्हें गहरा मानसिक कष्ट पहुंच रहा था। उन्होंने मांग की है कि मामले की सुनवाई तेजी से पूरी कर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि उनके बेटे को पूरा न्याय मिल सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |