भोपाल में स्मार्ट मीटर से 40% तक बिजली बचत
Up ,40% electricity savings , smart meters, Bhopal

भोपाल शहर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के व्यवहार में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। जिले के 1 लाख से अधिक उपभोक्ता महीने के अंत में अपनी बिजली खपत 40 प्रतिशत तक घटाकर कुल इस्तेमाल को 150 यूनिट के भीतर सीमित रख रहे हैं। स्मार्ट मीटर के रियल-टाइम डेटा की मदद से उपभोक्ता 'उपाय ऐप' पर अपनी खपत का फोरकास्ट देखकर उसे नियंत्रित करते हैं। इस समझदारी से ये उपभोक्ता मिलकर हर महीने लगभग 42 लाख यूनिट बिजली बचा रहे हैं, जिससे उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली छूट का सीधा लाभ मिल रहा है।

तय नियमों के मुताबिक, 150 यूनिट तक खपत रखने वाले उपभोक्ताओं को पहली 100 यूनिट के लिए केवल ₹1 प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होता है और कुल बिल ₹400 से ₹500 के बीच ही आता है। इसके अलावा, स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को 'टाइम ऑफ द डे' (ToD) के तहत सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे (सोलर आवर्स) के बीच बिजली इस्तेमाल करने पर 20% की अतिरिक्त छूट भी मिलती है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी ऋषि गर्ग के अनुसार, इस तकनीक ने उपभोक्ताओं को खुद अपनी बिजली बचत और बजट का प्रबंधन करने में पूरी तरह सक्षम बना दिया है।

Priyanshi Chaturvedi 24 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.