Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खंडवा का गौरव दिवस 2 से 4 अगस्त तक बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिसको लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि 3 अगस्त को होने वाले फूड फेस्टिवल और गुरु पूर्णिमा के भंडारों में सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल का उपयोग बिल्कुल न किया जाए। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आयोजकों से प्रसादी के लिए देशी पत्तल या केले के पत्तों का इस्तेमाल करने और सभी आयोजन स्थलों पर डस्टबिन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की।
तीन दिवसीय गौरव दिवस के दौरान शहर में कई रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें 'वॉइस ऑफ खंडवा' गायन प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को किशोर कुमार सभागृह में संपन्न होगा। इसके विजेताओं को 4 अगस्त को अनाज मंडी में आयोजित होने वाले 'खंडवा गौरव सम्मान' और 'किशोर नाइट' के मंच से प्रस्तुति देने का अवसर और सम्मान मिलेगा। इसके अतिरिक्त, स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर की सफाई और मैराथन दौड़ में कक्षा 9वीं से ऊपर के छात्रों को ही शामिल करने के निर्देश प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |