गुजरात में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
Gujarat , flood-like conditions,red alert, several districts.

गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी, डांग और सूरत समेत कई इलाकों में नदियां उफान पर हैं और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पिछले 24 घंटों में वलसाड जिले के उमरगाम में सबसे अधिक 11.26 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि डांग के वाघई और वंसदा क्षेत्र में भी अत्यधिक वर्षा हुई। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

लगातार बारिश के कारण नवसारी में पूर्णा नदी का जलस्तर 24 फीट और कावेरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 27 फीट तक पहुंच गया है। प्रशासन ने 218 आंतरिक सड़कों को बंद कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। वहीं सूरत में दोसवाड़ा बांध के ओवरफ्लो होने से मिंधोला नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारडोली के कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है, जिसके बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है।

Priyanshi Chaturvedi 23 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.