भोपाल में 90 साल पुराने मकान का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला; कई लोग थे अंदर मौजूद
Balcony ,90-year-old house ,Bhopal, people

राजधानी भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इब्राहीमपुरा में बारिश के बीच करीब 90 साल पुराने एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय बालकनी पर खड़ा एक युवक भी छज्जे के साथ नीचे गिर गया, जिससे उसके हाथ में मामूली चोटें आईं। घटना के वक्त मकान के अंदर तीन-चार महिलाएं और तीन बच्चे समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद थे, लेकिन वे घर के भीतरी हिस्से में होने के कारण सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों की सतर्कता से सभी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद नगर निगम की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, जबकि तब तक रहवासियों को लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। बताया जा रहा है कि जर्जर इमारतों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। लगातार बारिश के बीच ऐसे पुराने भवनों की स्थिति को लेकर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 23 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.