Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने चक्रवातीय परिसंचरण, राज्य से गुजर रही मॉनसून ट्रफ और छत्तीसगढ़ व बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण पूरे प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू हो चुका है। बीते 24 से 48 घंटों में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सीधी (मझौली व सिहावल) और रायसेन (गैरतगंज) में 118 से 124 मिमी तक रिकॉर्ड वर्षा हुई है। इसके अलावा सागर, मऊगंज, राजगढ़, गुना और विदिशा में भी अच्छी बारिश हुई है, जबकि भोपाल और इंदौर सहित कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें जारी हैं।
मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। बारिश की वजह से राज्य के औसतन तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। साथ ही, बोवनी पूरी कर चुके और अगली फसल की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे भी इस मॉनसून से खिल उठे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |