ट्विशा शर्मा मामला: 100 वर्षीय मां की देखभाल का हवाला देकर पूर्व जज गिरीबाला ने मांगी जमानत
Twisha Sharma case, judge Giribala, bail, 100-year-old mother.

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई टल गई है, जिस पर आज (बुधवार) विचार होने की संभावना है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से ट्रांसफर होने के बाद मामला अपर सत्र न्यायाधीश सुचिता श्रीवास्तव की कोर्ट में पहुंचा है। मंगलवार को सुनवाई न होने की मुख्य वजह सीबीआई द्वारा केस डायरी पेश न करना रहा, जिसके लिए जांच एजेंसी ने अपनी टीम के दिल्ली में होने का तर्क दिया था।

पूर्व जज गिरीबाला सिंह ने अपनी जमानत याचिका में मुख्य रूप से चार आधार बनाए हैं, जिनमें जेल में उनकी अपनी खराब तबीयत, 100 वर्षीय बीमार मां की देखभाल करने के लिए घर में किसी अन्य सदस्य का न होना, हाल ही में उनके घर में हुई चोरी और सीबीआई जांच लगभग पूरी हो जाना शामिल है। गौरतलब है कि इससे पहले निचली अदालत ने उन्हें 15 मई को अग्रिम जमानत दे दी थी, जिसे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मृतका के परिजनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए 27 मई को निरस्त कर दिया था, जिसके बाद सीबीआई ने पूछताछ कर उन्हें जेल भेज दिया था।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.