राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की बढ़ीं मुश्किलें
Raja Raghuvanshi ,Murder Case, Troubles Mount , Sonam Raghuvanshi

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत पर बाहर चल रही मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। मेघालय हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत को मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर जस्टिस एमएस सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने मंगलवार को सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को मौखिक रूप से दो विकल्प दिए हैं—या तो वह ट्रायल कोर्ट में मुख्य गवाहों के बयान दर्ज होने तक आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दे, या फिर अदालत मामले के गुण-दोष (मेरिट) के आधार पर अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को तय की गई है।

यह सनसनीखेज मामला मई 2025 का है, जब शादी के महज 15 दिन बाद सोनम अपने पति और इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी को हनीमून के बहाने मेघालय के चेरापूंजी ले गई थी। वहां उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह और सहयोगियों के साथ मिलकर राजा की बेरहमी से हत्या कर शव खाई में फेंक दिया था। जून 2025 में पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। कुछ समय पूर्व मेघालय पुलिस की तकनीकी चूक के कारण उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद सोनम के दोबारा जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.