एमपी में बिजली कंपनी के SE पर लोकायुक्त का शिकंजा
Lokayukta cracks down ,  MP electricity company SE.

मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री (SE) शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की है। 33 साल की सेवा अवधि के दौरान वैध आय से कई गुना अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच में लोकायुक्त टीम को इंजीनियर और उनके परिजनों (बेटे, बहू, दामाद व समधी) के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति, कई आलीशान मकान, दफ्तर और ट्रांसफार्मर बनाने वाली आधा दर्जन से अधिक फैक्ट्रियों का पता चला है।

लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच के अनुसार, सेमिल की कुल वैध आय लगभग 2 करोड़ रुपये बनती है, जबकि उनके द्वारा बनाए गए 6.5 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च और संपत्तियों का ब्योरा सामने आया है। सेमिल के पास आय से लगभग 258 प्रतिशत अधिक यानी करीब 7.16 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। इंदौर, धार, पीथमपुर, उज्जैनी, मुरैना और ग्वालियर सहित कई स्थानों पर मौजूद उनके ठिकानों और कंपनियों (जैसे शुभम इलेक्ट्रिकल, कर्निश पावरजोन, एसएस इलेक्ट्रिकल्स) पर जब्ती और मूल्यांकन की कार्रवाई जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.