MP की 6020 MBBS सीटों पर बढ़ी प्रतिस्पर्धा, NEET कटऑफ में बड़ी छलांग
Competition intensifies , 6020 MBBS seats,  MP,  NEET cutoff

मध्य प्रदेश में इस साल 6020 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। NEET-UG 2026 में क्वालिफाइंग कटऑफ में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की मेरिट भी ऊपर जाने के संकेत हैं। सामान्य वर्ग की पात्रता कटऑफ पिछले साल 144 अंकों से बढ़कर 213 अंक पहुंच गई है, जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए यह 113 से बढ़कर 177 अंक हो गई। विशेषज्ञों का मानना है कि सीटों की तुलना में उम्मीदवारों की संख्या कई गुना अधिक होने से इस बार 600 अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश आसान नहीं होगा।

प्रदेश में 3020 सरकारी और 3000 निजी एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा जैसे प्रमुख मेडिकल कॉलेजों के साथ नए सरकारी कॉलेजों में भी कटऑफ बढ़ने की संभावना है। अनुमान के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों की क्लोजिंग मेरिट 610 से 620 अंक और निजी कॉलेजों में 470 से 485 अंक तक जा सकती है। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग में भी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक अंक और बेहतर रैंक की आवश्यकता पड़ सकती है, जिससे इस वर्ष मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया पहले से अधिक प्रतिस्पर्धी रहने की संभावना है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.