महाकाल दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, 2 की मौत, 6 गंभीर घायल
 Car carrying devotees ,visiting Mahakal ,6 critically injured

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-46 पर रविवार देर रात महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे श्रद्धालुओं की कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। जोगीपुरा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मिट्टी के टीले से टकरा गया। हादसे में उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी अजीत पांडे (52) और श्यामजी प्रजापति (35) की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल समेत अन्य उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

 

कार में सवार सभी आठ लोग उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के निवासी और पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जो अवकाश के दौरान महाकाल मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। चालक मधुराज गौतम के अनुसार, तेज रफ्तार के दौरान अचानक टायर फटने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार मिट्टी के ढेर से जा टकराई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.