एमपी के 10.54 लाख किसानों को ₹1460 करोड़ की फसल बीमा राशि, CM मोहन यादव करेंगे हस्तांतरण
CM Mohan Yadav , transfer crop insurance , farmers, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भोपाल जिले के जगदीशपुर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10.54 लाख किसानों के बैंक खातों में 1460.25 करोड़ रुपये की बीमा राशि हस्तांतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान मोहन कैबिनेट की बैठक भी आयोजित होगी। राज्य सरकार के अनुसार, योजना की शुरुआत से वर्ष 2024-25 तक प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को कुल 30,942.34 करोड़ रुपये का बीमा दावा भुगतान किया जा चुका है। इस योजना का उद्देश्य फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित समय सीमा से पहले कराने की अपील करते हुए कहा कि संभावित कमजोर मानसून को देखते हुए फसल बीमा बेहद जरूरी है। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की वेबसाइट या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के जरिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए लॉगिन, फसल और खेत का विवरण भरने, दस्तावेज़ अपलोड करने तथा प्रीमियम भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। किसी भी सहायता के लिए किसान कृषि रक्षक हेल्पलाइन 14447 पर संपर्क कर सकते हैं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.