ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल ढही, महिला की मौत; दो गंभीर घायल
Gwalior; woman dies, two critically injured

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के चिरवाई नाका इलाके में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब पहाड़ी से सटी करीब 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल अचानक ढह गई। हादसे की चपेट में एक ही परिवार के तीन लोग आ गए। प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में 40 वर्षीय तराना उर्फ सपना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति राहुल उर्फ लल्ली जाटव और देवर पप्पू जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। बताया गया कि महिला दीवार के पास चाय और सिगरेट का ठेला लगाती थीं और हादसे के समय तीनों वहीं बैठे हुए थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि दीवार जरूरत से अधिक ऊंची बनाई गई थी और निर्माण में घटिया सामग्री तथा पर्याप्त सरिया का उपयोग नहीं किया गया। बढ़ते आक्रोश के बीच प्रशासन ने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच जारी है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.