एमपी में मानसून फिर सक्रिय, 44 जिलों में बारिश का अलर्ट
Monsoon active ,  MP; rain alert , 44 districts

मध्य प्रदेश में 19 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि डिंडौरी और उमरिया में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र, सक्रिय द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में बादलों के बीच धूप निकलने के आसार भी हैं, लेकिन मौसम में नमी बनी रहेगी।

 

इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की कमी अधिक बनी हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। देवास में सामान्य से सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि अलीराजपुर में सबसे कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखने और भारी बारिश की आशंका वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Priyanshi Chaturvedi 18 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.