Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भाजपा के पूर्व पार्षद और समाजसेवी मनोज राजपूत (42) का शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए अंजनीलाल मंदिर क्षेत्र में टहलने निकले थे, तभी अचानक सीने में दर्द होने के बाद गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर फैल गई और अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
परिजनों के अनुसार मनोज राजपूत नियमित रूप से व्यायाम और मॉर्निंग वॉक करते थे तथा लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। इससे पहले छिंदवाड़ा में भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया का भी मॉर्निंग वॉक के दौरान हार्ट अटैक से निधन हुआ था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने अचानक होने वाले हृदयाघात को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |