Patrakar Priyanshi Chaturvedi
श्रावण मास में ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को इस बार मोरटक्का में ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इंदौर-इच्छापुर फोरलेन हाईवे पर नर्मदा नदी पर बन रहा नया छह लेन मोरटक्का पुल मई में शुरू होना था, लेकिन निर्माण कार्य और एप्रोच रोड अधूरी होने के कारण अब तक चालू नहीं हो सका है। ऐसे में सावन के दौरान पुराने पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ने और बार-बार जाम लगने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि पुल के एक हिस्से का निर्माण और लोड टेस्टिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन सर्विस रोड और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली एप्रोच रोड का काम अभी बाकी है। नया पुल शुरू होने के बाद इंदौर-खंडवा मार्ग के वाहन सीधे बलवाड़ा से धनगांव तक जा सकेंगे, जिससे बड़वाह, मोरटक्का और सनावद होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल निर्माण में देरी के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत मिलने का इंतजार करना होगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |