Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर गुरुवार सुबह नर्मदा में स्नान के दौरान डूब रहे 19 वर्षीय युवक की एसडीईआरएफ जवान और नाव चालक की तत्परता से जान बच गई। इंदौर निवासी सिद्धार्थ गहरे पानी में फंस गया था, तभी ड्यूटी पर तैनात एसडीईआरएफ जवान महेश रावत ने बिना देर किए लाइफ बॉय के साथ नदी में छलांग लगा दी। नाव चालक शिवा वर्मा ने भी तुरंत सहयोग किया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ओंकारेश्वर में पिछले एक सप्ताह के भीतर नर्मदा में डूबने की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें दो लोगों की मौत हुई, जबकि तीन लोगों को समय रहते बचा लिया गया। घटना के बाद अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित सुरक्षा सीमाओं के भीतर ही स्नान करने और एसडीईआरएफ, होमगार्ड तथा प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |