‘जी राम जी’ योजना बजट के इंतजार में, विकास कार्य और रोजगार दोनों ठप
Ji Ram Ji,  scheme ,budget,  development work , employment stalled

प्रदेश सरकार की ‘जी राम जी’ योजना नीमच जिले में अब तक जमीन पर नहीं उतर सकी है। पंचायतों को आवश्यक बजट नहीं मिलने के कारण नए विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं और करोड़ों रुपये के प्रस्ताव लंबित पड़े हैं। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिन का रोजगार, 450 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और 15 दिन के भीतर भुगतान का प्रावधान है, लेकिन कार्य शुरू नहीं होने से मजदूरों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पंचायतों का कहना है कि पिछले वर्षों के मनरेगा कार्यों का भुगतान भी अब तक लंबित है, जिसके चलते नई योजना के लिए बजट स्वीकृत नहीं हो सका है। अधिकारियों के अनुसार पहले पुराने कार्यों और बकाया भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, उसके बाद ‘जी राम जी’ योजना के तहत नए कार्य शुरू होंगे। फिलहाल रोजगार के अवसर सीमित होने से ग्रामीण मजदूर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और पंचायतों के विकास कार्य भी ठप पड़े हैं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 17 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.