Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश की बहुप्रतीक्षित इंदौर-खंडवा नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। चोरल क्षेत्र में रेलवे ने ट्रैक की मार्किंग और सीमांकन शुरू कर दिया है, जबकि मोरटक्का और आसपास के इलाकों में अर्थवर्क लगभग पूरा होने के बाद अब रेल पटरियां बिछाने की तैयारी की जा रही है। निर्माण एजेंसी ने ट्रैक के लिए गिट्टी पहुंचाना भी शुरू कर दिया है, जिसके बाद स्लीपर और रेल लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। वहीं, पातालपानी क्षेत्र में सुरंग निर्माण का कार्य टीही टनल का काम पूरा होने के बाद शुरू किया जाएगा।
यह परियोजना मालवा और निमाड़ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। परियोजना पूरी होने पर इंदौर से खंडवा और देश के अन्य हिस्सों तक रेल यात्रा अधिक तेज और सुगम होगी। वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर सुरंग और विशेष ब्रिज बनाए जाएंगे, ताकि जंगलों में वन्यजीवों की आवाजाही प्रभावित न हो। रेलवे और वन विभाग मिलकर भूमि उपलब्ध कराने और पर्यावरणीय शर्तों का पालन करते हुए परियोजना को तय समय में पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |