MP में 11% बारिश की कमी, 19 जुलाई से मानसून फिर पकड़ सकता है रफ्तार
 rainfall , MP, monsoon , July 19

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार थमने से अब तक सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी वर्षा हुई है, जबकि इस समय तक 270.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्य प्रदेश में दिखाई दे रहा है, जहां जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग सहित 35 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। दूसरी ओर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है, जिससे कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। फिलहाल गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि कुछ जिलों में गर्मी और उमस बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में अच्छी बारिश होने पर प्रदेश में वर्षा की मौजूदा कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।

 
Priyanshi Chaturvedi 16 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.