इंदौर पोस्ट ऑफिस हत्याकांड: फरार पति की लोकेशन मिली, गिरफ्तारी की तैयारी तेज
 Indore, Post Office Murder Case, husband,arrest intensified

इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र में असिस्टेंट पोस्ट मास्टर उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में फरार पति अखिलेश सैनी तक पुलिस की जांच पहुंच गई है। पुलिस को आरोपी की लोकेशन का अहम सुराग मिला है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें तकनीकी व मैदानी स्तर पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, बस और रेलवे स्टेशन के रूट तथा आरोपी के साथ ले जाए गए डेबिट कार्ड के आधार पर उसकी तलाश तेज कर दी है।

 

वहीं, इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में मां की हत्या के आरोपी बेटे आकाश को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान उसने अपनी 60 वर्षीय मां गीताबाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस मामले में विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी।

Priyanshi Chaturvedi 16 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.