एमपी में बनेगी देश की सबसे लंबी जल सुरंग, विंध्य तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी
Country

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में देश की सबसे लंबी 11.952 किलोमीटर जल सुरंग का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के तहत बन रही इस सुरंग का केवल दो मीटर कार्य शेष है। इसके पूरा होते ही बरगी बांध का पानी बिना किसी पंप के विंध्य क्षेत्र तक पहुंचेगा। परियोजना से जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, पन्ना और रीवा के 1450 गांवों की लगभग 2.45 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। प्रशासन अक्टूबर से पानी पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।

साल 2011 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना में भूगर्भीय चुनौतियों, कोरोना महामारी और बढ़ती निर्माण लागत के कारण कई बार देरी हुई। शुरुआती लागत 799 करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर करीब 1442 करोड़ रुपये हो गई। जर्मनी की टनल बोरिंग मशीन (TBM) से करीब 30 मीटर गहराई पर सुरंग तैयार की गई। इस परियोजना को मध्य प्रदेश की सिंचाई व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे विंध्य क्षेत्र में कृषि और जल उपलब्धता को बड़ा लाभ मिलेगा।

 
Priyanshi Chaturvedi 15 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.