छतरपुर में फायरिंग और मारपीट का मामला, बागेश्वर धाम प्रमुख के भाई समेत चार पर एफआईआर
Case , firing , Chhatarpur; FIR registered, Bageshwar Dham chief.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कोड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि शालिग्राम और उसके साथियों ने गवाह मोती कुशवाहा को घर से बाहर निकालकर लाठी-डंडों से पीटा और उस पर कई राउंड फायरिंग की। घायल मोती कुशवाहा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच में उसके पेट में गोली होने के संकेत मिले हैं और मामले की जांच जारी है।

 

पीड़ित का आरोप है कि वह एक जमीन विवाद में गवाह है और इसी वजह से उस पर हमला किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि इलाके के गरीब लोगों की जमीनों पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि इस मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल पर पुलिस टीम भेजकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 15 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.