Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 की तैयारियों के तहत न्यू कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक-1 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र सिंह कुशवाहा ने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया की बारीकियों के साथ ईवीएम संचालन और अन्य चुनावी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान सामग्री प्राप्त करने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद सामग्री जमा करने तक की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। वहीं, पी-2 और पी-3 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 16 और 17 जुलाई को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर प्रशिक्षण में शामिल होकर निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |