बैतूल में वफादारी की मिसाल: मालिक की अंतिम यात्रा में चला डॉगी, सदमे में तोड़ा दम
loyalty , Betul: Dog walks , owner

मध्य प्रदेश के बैतूल में इंसान और पालतू जानवर के अटूट रिश्ते की भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है। 67 वर्षीय प्रदीप जैन के निधन के बाद उनका 15 साल पुराना पालतू डॉगी 'डुग्गू' अंतिम समय तक उनके पार्थिव शरीर के पास बैठा रहा। परिजनों के अनुसार, अंतिम यात्रा शुरू होने पर डुग्गू भी अर्थी के साथ कुछ दूर तक चला, लेकिन अचानक रास्ते में गिर पड़ा और उसकी भी मौत हो गई। इस घटना ने परिवार और स्थानीय लोगों को भावुक कर दिया।

 

परिजनों ने बताया कि प्रदीप जैन का भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हुआ था। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान डुग्गू को कई बार अलग करने की कोशिश की गई, लेकिन वह बार-बार अपने मालिक के पार्थिव शरीर के पास लौट आया। डुग्गू की मौत के बाद परिवार ने उसकी भी अर्थी सजाई और दोनों को एक साथ अंतिम विदाई दी। यह घटना मालिक और पालतू के बीच गहरे प्रेम और वफादारी की मार्मिक मिसाल बन गई।

Priyanshi Chaturvedi 14 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.