टीकमगढ़ की राशन दुकान में गेहूं की बोरी से हड्डियां मिलने से हड़कंप
Tikamgarh ration shop, bones, f wheat

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के नन्ही टेहरी स्थित उचित मूल्य की दुकान पर गेहूं की बोरी खोलते ही उसमें जानवर की हड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया। राशन लेने पहुंचे हितग्राहियों ने बोरी में सिर और पैर की हड्डियां देख राशन लेने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद पूरी खेप को सील कर वितरण रोक दिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया हड्डियां किसी जानवर की प्रतीत हो रही हैं और प्रभावित राशन की जगह नया स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा।

खाद्य विभाग ने बताया कि गेहूं की खेप कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है और संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में खराब गेहूं और सड़े चावल की आपूर्ति के मामले सामने आ चुके हैं। ताजा घटना के बाद राशन की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 14 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.