Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश सरकार 1 नवंबर से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में पेपरलेस व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। नई प्रणाली के तहत मरीजों को कागजी पर्चे और जांच रिपोर्ट संभालकर रखने की जरूरत नहीं होगी। डॉक्टर टैबलेट पर दवाएं लिखेंगे और पर्चा, जांच रिपोर्ट तथा इलाज का पूरा रिकॉर्ड सीधे मरीज के मोबाइल पर उपलब्ध होगा। इस व्यवस्था की शुरुआत 15 अगस्त से चुनिंदा अस्पतालों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जाएगी, जिसके सफल होने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
नई डिजिटल व्यवस्था से मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड ई-फाइल में सुरक्षित रहेगा और किसी भी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पुराने उपचार का रिकॉर्ड आसानी से देख सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिससे दवा उपलब्धता, मरीजों की संख्या और अस्पतालों के संचालन की रियल टाइम निगरानी संभव होगी। वहीं, एम्स भोपाल में प्रिसिजन मेडिसिन पर भी काम चल रहा है, जिसके तहत कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का इलाज मरीज के जीन और स्वास्थ्य प्रोफाइल के आधार पर किया जाएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |