केन-बेतवा परियोजना: मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन तेज
Ken-Betwa Project: Agitation ,  compensation demands intensifies.

पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित मझगांय और रूंझ परियोजनाओं से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। जय किसान संगठन के बैनर तले चल रहा 'चिता आंदोलन' दसवें दिन भी जारी रहा, जबकि संगठन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर का आमरण अनशन भी जारी है। आंदोलन में शामिल आदिवासी महिलाओं और अन्य प्रभावित परिवारों ने उचित मुआवजा, पुनर्वास और अपने अधिकारों की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि भू-अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन से जुड़े कानूनी प्रावधानों का पालन किए बिना भूमि अधिग्रहण और मकानों को तोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि पूर्ण मुआवजा दिए बिना कार्रवाई करना कानून के विरुद्ध है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि आमरण अनशन के दौरान अमित भटनागर की नियमित चिकित्सकीय जांच नहीं कराई जा रही, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल स्वास्थ्य जांच और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की अपील की है।

 
Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.