इंदौर ड्रग्स केस: जीतू पटवारी के भाई से पूछताछ, पुलिस सट्टा कनेक्शन भी खंगाल रही
Indore drugs case: Jitu Patwari

इंदौर में सामने आए हाई-प्रोफाइल ड्रग्स रैकेट की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना उर्फ कुलभूषण पटवारी और उनके सहयोगी मानव गंगवानी से करीब तीन घंटे पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने उनके संपर्कों, गतिविधियों और कथित ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े सवाल पूछे। इस बीच एक युवती ने नाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि दूसरी युवती ने इन आरोपों का खंडन करते हुए उनका बचाव किया है।

 

पुलिस अब कॉल डिटेल, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है तथा ड्रग्स नेटवर्क के साथ ऑनलाइन सट्टेबाजी के संभावित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। इसी कड़ी में गुजरात के वडोदरा से कथित ड्रग्स सप्लायर आरिफ उर्फ भूरू बैंड को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि 9 जुलाई को पुलिस ने इरफान खान और संजय कौशल को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.