ट्विशा केस के बीच गिरीबाला सिंह के घर चोरी में नया दावा
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित पूर्व न्यायाधीश गिरीबाला सिंह के घर हुई चोरी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। उनके बड़े बेटे और भारतीय वायुसेना के अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने दावा किया है कि घर से एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने के गहने चोरी हुए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच तेज करने और सभी कीमती सामान जल्द बरामद करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत में उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर चोरी हुए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई थी। पुलिस के अनुसार, लाइसेंसी पिस्तौल, कुछ चांदी के गहने और बर्तन बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी सामान की तलाश जारी है।
इसी बीच, ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में दिल्ली AIIMS की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंप दी गई है। रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है और इसे जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। इस मामले में CBI आगे की जांच रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर कार्रवाई करेगी।