Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार बदलने की मांग को लेकर विरोध तेज हो गया है। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों को मनाने पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी अभय प्रताप सिंह को भी विरोध का सामना करना पड़ा। समर्थकों ने साफ कहा कि यदि दतिया से प्रत्याशी नहीं बदला गया तो भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। नाराज कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच प्रदेश प्रभारी को कुछ ही देर में भाजपा कार्यालय से लौटना पड़ा। इस बीच नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सड़क जाम, तोड़फोड़ या हिंसक प्रदर्शन से बचें और अपनी बात पार्टी मंच पर रखें।
शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने नेशनल हाईवे-44 जाम कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस पर पथराव में कई अधिकारी और जवान घायल हुए, जबकि कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। दतिया के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बड़ी संख्या में उपद्रवियों ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, जिसके बाद शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति सामान्य होने तक प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी रहेंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |