ओंकारेश्वर मंदिर न्यास की 200 करोड़ की जमीन के आवंटन पर विवाद, चलित प्रस्ताव निरस्त करने की मांग
Controversy , Omkareshwar Temple , cancel the motion.

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर न्यास की करीब 10 हेक्टेयर (24.70 एकड़) बहुमूल्य भूमि के आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि ग्राम मोरघड़ी स्थित लगभग 200 करोड़ रुपये मूल्य की इस भूमि को एक निजी संस्था को देने की प्रक्रिया में गंभीर विधिक अनियमितताएं बरती गई हैं। मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मंदिर न्यास की पदेन न्यासी पिंकी सुदेश वानखेड़े ने मध्य प्रदेश शासन और खंडवा कलेक्टर को पत्र लिखकर भूमि आवंटन से जुड़े चलित प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने और पूरे मामले की विधिक जांच कराने की मांग की है।

पिंकी वानखेड़े ने अपने पत्र में कहा है कि भूमि आवंटन के लिए जारी चलित प्रस्ताव (क्रमांक ओ/2025/54) नियमों के अनुरूप नहीं है और इसे अवैध बताते हुए रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि मंदिर न्यास की बहुमूल्य संपत्ति से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी स्पष्ट की जाए।

 
Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.