Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना (MMUKY) के तहत वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में प्रदेश के 927 युवाओं को स्वरोजगार के लिए 72.36 करोड़ रुपये का बैंक ऋण वितरित किया गया। उद्योग संचालनालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के क्रियान्वयन में सतना, कटनी और रीवा जैसे छोटे जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहर अपेक्षाकृत पीछे रहे। सतना ने 58 प्रकरणों में 4.99 करोड़ रुपये का ऋण वितरित कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
वहीं, कटनी ने 31 मामलों में 4.20 करोड़ रुपये और रीवा ने 49 मामलों में 2.88 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। इसके मुकाबले इंदौर में 40 प्रकरणों में 2.61 करोड़ रुपये और भोपाल में 32 प्रकरणों में 3.03 करोड़ रुपये का ऋण ही स्वीकृत हो सका। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, स्वरोजगार योजनाओं को लेकर युवाओं में जागरूकता की कमी और कुछ मामलों में बैंक व विभागीय प्रक्रियाओं की जटिलता भी योजना के क्रियान्वयन में बाधा बन रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |