Patrakar Priyanshi Chaturvedi
14 जुलाई को सुबह 7 बजे इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, आरएनटी मार्ग से कांग्रेस की 'जेन-जी साइक्लोथॉन' की शुरुआत होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर युवाओं को एकजुट करना है। इंदौर से शिप्रा तक करीब 2000 साइकिल सवार शामिल होंगे, जबकि आगे देवास, आष्टा, सीहोर होते हुए यात्रा का समापन भोपाल में होगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के अनुसार, साइक्लोथॉन केवल खेल आयोजन नहीं बल्कि युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का अभियान है। इसके लिए पार्षदों, वार्ड और ब्लॉक अध्यक्षों समेत महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य संगठनों को बड़ी संख्या में साइकिलें जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |