Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सीधी जिले के अमिलिया बाजार में मंगलवार देर रात एक विशाल मगरमच्छ पहुंचने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाजार के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जबकि कई परिवार दहशत के कारण घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। सूचना मिलने पर वन विभाग और सोन घड़ियाल अभ्यारण्य की रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर सोन नदी के जोगदहा घाट में छोड़ दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात में जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ तालाब से निकलकर बाजार तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद रेस्क्यू टीम देर से पहुंची। वहीं, कुछ लोग मगरमच्छ के बेहद करीब जाकर फोटो और वीडियो बनाते रहे, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहा। प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |