Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खान की दूसरी पत्नी आफताबजहां बेगम से जुड़ी 30.55 एकड़ बेशकीमती जमीन की बिक्री का मामला एक बार फिर चर्चा में है। समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री की शिकायत पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने प्रारंभिक जांच शुरू की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 1994 में पाकिस्तान की नागरिक होने का तथ्य छिपाकर यह जमीन बेहद कम कीमत पर बेची गई, जिससे राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ। शिकायतकर्ता ने बिक्री प्रक्रिया, भुगतान, दस्तावेजों और संबंधित स्वीकृतियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, यह संपत्ति शत्रु संपत्ति कानून के दायरे में आ सकती थी, इसलिए इसकी खरीद-बिक्री, नामांतरण और अन्य प्रशासनिक अनुमतियों की वैधता की भी जांच आवश्यक है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि बिक्री के समय आफताबजहां बेगम भारत में मौजूद थीं या नहीं, इसका सत्यापन उनके पासपोर्ट और यात्रा अभिलेखों के आधार पर किया जाए। हालांकि, फिलहाल जांच जारी है और मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी जिम्मेदारी या दोष का अंतिम निर्णय जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |