रीवा में 10 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, नागपुर-मुंबई सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
 MD drugs, Rewa; Nagpur-Mumbai supply network exposed.

 

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स बरामद की है। गढ़ थाना और लालगांव चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान सोनवर्षा गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त की गई ड्रग्स महाराष्ट्र के नागपुर और मुंबई भेजी जानी थी। यह कार्रवाई मऊगंज जिले में एक करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों के बीच संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने छापेमारी कर ड्रग्स बरामद की और दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। अब पुलिस सप्लाई चेन, फंडिंग, अन्य राज्यों तक फैले नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि विंध्य क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है और आगे भी तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 7 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.