Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रानी कमलापति (भोपाल) से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही नए केसरिया रंग में दिखाई देगी। ट्रेन के बाहरी स्वरूप के साथ-साथ इसके इंटीरियर में भी कई आधुनिक बदलाव किए जा रहे हैं। इसके लिए ट्रेन को झांसी की वैगन रिपेयर वर्कशॉप भेजा गया है, जहां पहली बार रोबोटिक तकनीक की मदद से पेंटिंग और तकनीकी अपग्रेडेशन का काम किया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि इससे ट्रेन का लुक अधिक आकर्षक होगा और पेंट की गुणवत्ता भी लंबे समय तक बनी रहेगी।
708 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस महज 7 घंटे 30 मिनट में भोपाल से दिल्ली पहुंचती है, जबकि अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को यही सफर पूरा करने में 9 से 10 घंटे लगते हैं। यात्रा को और आरामदायक बनाने के लिए वॉश बेसिन की गहराई बढ़ाई गई है, टॉयलेट में नई एलईडी लाइटिंग लगाई जा रही है, चार्जिंग पॉइंट्स की पहुंच आसान की गई है और सीटों में अतिरिक्त कुशनिंग जोड़ी गई है। वहीं, एग्जीक्यूटिव चेयर कार में बड़ा फुटरेस्ट भी लगाया जा रहा है। रेलवे का मानना है कि इन बदलावों से यात्रियों को पहले से अधिक आरामदायक और आधुनिक यात्रा अनुभव मिलेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |